
यह चुनावी साल है तो राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह पर इस बार चुनावी रंग हावी रहेगा। राज्य सरकार ने इसको बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की है। समारोह के इतिहास में पहली बार यह मौका होगा, जब राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान 5 सितंबर को अमरूदों के बाग में दिए जाएंगे। बीस साल में यह दूसरा ही अवसर है, जब समारोह बिड़ला सभागार से बाहर आयोजित होगा। कार्यक्रम को बड़ा आकार देने के लिए शिक्षा विभाग ने इस समारोह में वर्ष 2013 के बाद नियुक्त हुए करीब 50 हजार शिक्षकों को बुलाने की तैयारी की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PthYtP
Comments
Post a Comment