Skip to main content

स्वाइन फ्लू से एक की मौत स्क्रब टायफस के 16 मरीज मिले

बारां. जिले में लगातार हुई बारिश के बाद मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय है। खांडा सहरोल निवासी एक जने की कोटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हर तरफ गीला होने से मवेशियों को लोग घरों के पास रख रहे हैं, इसका असर है कि एक सप्ताह में स्क्रब टायफस के 16 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं।    8 मरीज चिंहित हुए   खास बात यह है कि इससे पहले बीते आठ महीने यानी 240 दिन में 8 मरीज ही स्क्रब टाइफस के चिंहित हुए थे। चिकित्सा विभाग के अनुसार मंगलवार को खांडा सहरोल निवासी बाबूलाल (50) पुत्र बिहारीलाल किराड़ की मृत्यु हो गई। जनवरी से स्वाइन फ्लू के 18 मरीज सामने आए। इसमें से 8 जनों की मृत्यु हो गई।    गांव मे ही इलाज की करते रहे कोशिश   चिकित्सा विभाग के अनुसार बाबूलाल को एक सितंबर को खांसी-जुकाम की शिकायत आने के बाद समरानियां सीएचसी पर चिकित्सक को दिखाया था। गांव में ही दवाई लेने के बाद स्थिति नहीं सुधरी। इस पर 4 सितंबर को कोटा के गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से 5 सितंबर को कोटा मेडिकल...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NGYPGs

Comments

Popular posts from this blog

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमित

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमितसरकार ने निकायों को कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आवंटियों द्वारा निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं करने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wI2GsF

आम्रपाली की 16 संपत्तियां होंगी नीलाम, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए कंपनी की 16 संपत्तियों की नीलामी की जाए। इसके बाद कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टरों की निजी संपत्ति की नीलामी की जाएगी या उन्हें बेच दिया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NkirQG

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्ष

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्षएनएसयूआई जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव रोहित पालीवाल पर्यवेक्षक के रुप में बुधवार को डाक बंगले पहुंचे। उन्होंने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MYiul2