Skip to main content

बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर की केबिन से 2.86 लाख रुपए और पेटी लेकर भागा

फतेहपुर (सीकर).  सिकरिया चौरास्ता स्थित बड़ौदा बैंक शाखा से सोमवार दोपहर लंच के समय एक युवक कैशियर के केबिन से लोहे की पेटी लेकर भाग गया, इसमें ढाई लाख से अधिक रुपए थे। बैंक के गेट, कैशियर के केबिन के आगे एक दर्जन व्यक्ति थे। युवक सबकी नजरों के सामने से करीब 10 किलो वजनी लोहे की पेटी लेकर चला गया और किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की।   सोमवार दोपहर बैंक में लंच समय था और सभी खाना खा रहे थे। तभी एक युवक आया और बैंक में कैशियर के केबिन का ताला खोलकर लोहे की पेटी ले गया। शाखा प्रबंधक के अनुसार पेटी में 2.86 लाख रुपए थे।   बैंक के बाहरी गेट पर सीसीटीवी कैमरा नहीं : बड़ौदा बैंक के पास एचडीएफसी की भी शाखा है। दोनों बैंकों में सीसीटीवी कैमरे इस तरह से लगें है कि दोनों ही बैंकों में अंदर प्रवेश करनेवाला और बाहर निकलनेवाली दिखाई नहीं देता। सीढिय़ों पर भी कोई कैमरा नहीं है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MmKdaC

Comments

Popular posts from this blog

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमित

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमितसरकार ने निकायों को कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आवंटियों द्वारा निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं करने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wI2GsF

आम्रपाली की 16 संपत्तियां होंगी नीलाम, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए कंपनी की 16 संपत्तियों की नीलामी की जाए। इसके बाद कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टरों की निजी संपत्ति की नीलामी की जाएगी या उन्हें बेच दिया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NkirQG

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्ष

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्षएनएसयूआई जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव रोहित पालीवाल पर्यवेक्षक के रुप में बुधवार को डाक बंगले पहुंचे। उन्होंने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MYiul2