Skip to main content

घर में पलंग के नीचे 3 घंटे सोती रही बच्ची, पुलिस दौड़-धूप-नाकाबंदी करती रही

बांदीकुई (दौसा)।    दौसा के बांदीकुई में रविवार को जरा सी गलती से कस्बे की पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक घर से मासूम गायब हो गई। इसकी सूचना पूरे कस्बे में आग की तरह फैली और बच्ची को तलाशने पुलिस दौड़ पड़ी। करीब तीन घंटे तक पुलिस महकमा इधर-से उधर दौड़-धूप-नाकाबंदी, सीसीटीवी खंगालता रहा। बच्ची जब खुद ही परिजनों के सामने आ गई तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं वहीं माता- पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।    दरअसल बांदीकुई सिटी में सर्वेश सैनी के घर में उसकी पत्नी अपनी चार साल की बेटी रितू उर्फ लड्‌डो को घर के बाहर नहला रही थी। नहलाकर मां रितू के कपड़े लेने घर के भीतर चली गई। इस बीच बच्ची घर के अंदर जा कर पलंग के नीचे घुस गई। बच्ची को नींद आ गई। इतने में मां कपड़े लेकर बाहर आई तो रितू वहां नहीं मिली। आवाज देने पर रितू की ओर से कोई जवाब नहीं आया। मां ने घर में देखा तो बच्ची वहां भी नहीं थी। मां ने आस-पास के घरों व लोगों से पूछा तो किसी ने भी रितू के बारे में कुछ नहीं बताया।   रितू के परिजन एकत्र हो गए तथा सब तरह हड़कंप मच गया। पूरा मोहल्ला रितू को तलाशने लग गया,...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2oUXhut

Comments

Popular posts from this blog

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमित

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमितसरकार ने निकायों को कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आवंटियों द्वारा निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं करने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wI2GsF

आम्रपाली की 16 संपत्तियां होंगी नीलाम, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए कंपनी की 16 संपत्तियों की नीलामी की जाए। इसके बाद कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टरों की निजी संपत्ति की नीलामी की जाएगी या उन्हें बेच दिया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NkirQG

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्ष

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्षएनएसयूआई जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव रोहित पालीवाल पर्यवेक्षक के रुप में बुधवार को डाक बंगले पहुंचे। उन्होंने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MYiul2