
प्रदेश के जिस रोजगार विभाग पर सरकार हर साल करीब 100 करोड़ रुपए खर्च कर रही है, उसका काम बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलवाने की जगह केवल उनके रजिस्ट्रेशन तक सीमित हो गया है। इसकी गवाही खुद विभाग के आंकड़े दे रहे हैं। रोजगार विभाग में बीते तीन सालों में 8 लाख 57 हजार 316 बेरोजगार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन उनमें से सिर्फ 217 को ही रोजगार मिल पाया है। रोजगार के लिए रजिस्टर करवाने वाले जिलों में सबसे आगे जयपुर है। यहां गत तीन सालों में अब तक 98,421 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि सबसे कम रजिस्ट्रेशन वाला जिला जैसलमेर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wTaVD1
Comments
Post a Comment