
जयपुर. भाजपा की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और महामंत्री मुरलीधर राव भी शाह के साथ जयपुर पहुंचे। यहां मदनलाल सैनी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे मोतीडूंगरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे रीति रिवाज के साथ पूजा की। यहां वे जयपुर संभाग में आने वाली 35 विधानसभाओं के संगठन पदाधिकारियों से मिलेंगे। शाह के लिए जयपुर में चार बड़े सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। 1314 शक्ति केंद्र पदाधिकारी शामिल होंगे इस दौरान शक्ति केंद्र सम्मेलन में शाह जयपुर शहर और देहात, अलवर तथा दौसा की 35 विधानसभा, 168 मंडल तथा 1314 शक्ति केंद्र पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें प्रदेश-जिला संगठन प्रभारी, प्रदेश, जिला तथा मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के प्रदेश, जिला तथा मंडल अध्यक्ष, विस्तारक, पालक, संभाग प्रभारी, वर्तमान तथा पूर्व सांसद-विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, प्रधान उप प्रधान एवं नगर निकायों के अध्यक्ष तथा...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mm0soF
Comments
Post a Comment