
अजमेर। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा तिथि, शहर और शिफ्ट की जानकारी रविवार दोपहर को वेबसाइट पर जारी कर दी। अब बोर्ड द्वारा सोमवार को मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आरआरबी अजमेर के अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि दोपहर 2 बजे से वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को उनकी किस दिन परीक्षा है, कौन सी शिफ्ट मेंं है और कौन से शहर में इसका पता लगना शुरू हो गया। बोर्ड की वेबसाइट https://ift.tt/2gb0BuK पर अभ्यर्थी क्लिक कर संबंधित लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि अपलोड करेंगे, तो उन्हें ये सब जानकारी मिल जाएगी। अब बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परीक्षा की तैयारियों के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरआरबी द्वारा सोमवार से माॅक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। एससी एसटी के अभ्यर्थी ट्रेन ट्रैवल ऑथोरिटी भी सोमवार से ही डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा आयोजन की तिथि से चार दिन पूर्व अभ्यर्थी ई कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को मूल पहचान पत्र लाना होगा। 17 से शुरू होगी परीक्षा पहचान पत्र की फोटो प्रति...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2QiYgRE
Comments
Post a Comment