
बीकानेर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 अक्टूबर को बीकानेर आएंगे और यहां बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के शक्ति केन्द्र प्रभारियों की मीटिंग लेकर कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश फूंकेंगे। शाह की इस मीटिंग में वांछितों को जुटाने से लेकर अन्य तैयारियों को अंजाम देने के लिए भाजपा में कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल बीकानेर पहुंचे। मेघवाल, बीकानेर शहर एवं देहात भाजपा की संयुक्त मीटिंग के लिए पहुंचे। रानी बाजार के जिला उद्योग संघ भवन में होने वाली इस मीटिंग में जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, विधायक, चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, महापौर, यूआईटी चेयरमैन आदि शामिल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mr27Je
Comments
Post a Comment