Skip to main content

बेटी पर बुरी नीयत रखने और छेड़खानी के आरोपी पिता को आजीवन कैद

भवानीमंडी. जिस पिता के हाथों में एक बेटी सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करती है, उसी ने नीचता की सारी हदें पार कर दी थी। उसने अपनी ही सगी नाबालिग बेटी पर बुरी नीयत डाल दी। डेढ़ साल पहले बेटी ने तंग आकर खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली थी। बहशी बाप को बुधवार काे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।   सरकारी वकील हेमराज शर्मा ने बताया कि स्थानीय एडीजे कोर्ट एडीजे डॉ. प्रभात कुमार अग्रवाल ने इसे जघन्य अपराध की संज्ञा देते हुए आरोपी पिता रमेश पुत्र माधोलाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके खिलाफ खुद इसकी ही पत्नी प्रेमबाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 16 वर्षीय बेटी पर बुरी नीयत रखकर छेड़छाड़ करता है। इससे तंग आकर 23 मार्च 2017 की सुबह नाबालिग बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। यह आरोपी तभी से न्यायिक हिरासत में था। बुधवार को उसे सजा सुनाने के लिए अदालत लाया गया था। सजा सुनने के बाद उसने शर्म से नजरें झुका ली। 

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xbnV6m

Comments

Popular posts from this blog

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमित

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमितसरकार ने निकायों को कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आवंटियों द्वारा निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं करने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wI2GsF

आम्रपाली की 16 संपत्तियां होंगी नीलाम, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए कंपनी की 16 संपत्तियों की नीलामी की जाए। इसके बाद कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टरों की निजी संपत्ति की नीलामी की जाएगी या उन्हें बेच दिया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NkirQG

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्ष

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्षएनएसयूआई जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव रोहित पालीवाल पर्यवेक्षक के रुप में बुधवार को डाक बंगले पहुंचे। उन्होंने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MYiul2