
प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अगले वर्ष होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने सभी संभागीय मुख्यालयों पर मीडिया सेंटर खोलने का निर्णय किया है। चुनाव में सोशल मीडिया के साथ ही मीडिया विभाग भाजपा का प्रमुख अस्त्र होगा। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के हर वार का करारा जवाब देने और उसे हर मुद्दे पर घेरने के लिए भाजपा मीडिया विभाग राजस्थान ने जोधपुर सहित प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर मीडिया सेंटर खोलने का निर्णय किया है। जयपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित विशेष कार्यशाला में राजस्थान के सभी स्थानों पर कार्य कर रहे मीडिया प्रमुख, संपर्क प्रमुख व मीडिया सेंटर के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2oJKRFH
Comments
Post a Comment