Skip to main content

ख्वाजा साहब की दरगाह में मोहर्रम की चौकी का जुलूस सोमवार को

अजमेर।    महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मोहर्रम के दौरान विभिन्न रस्मों के आयोजन होंगे। इसकी शुरूआत सोमवार को मोहर्रम की चौकी के जुलूस के साथ होगी। इसके साथ ही दरगाह में कव्वालियों का दौर थम जाएगा और करीब एक पखवाड़े कव्वाली बंद रहेंगी।   हिजरी संवत के जिलहिज्ज महीने की 29 तारीख सोमवार को है। इस दिन मोहर्रम की चौकी का जुलूस निकाला जाएगा। जोहर की नमाज के बाद दरगाह स्थित झालरे के पानी से चौकी की धुलाई होगी। असर की नमाज के बाद दरगाह गेस्ट हाउस से जुलूस शुरू होगा। अकीदतमंद सिर पर चौकी रखकर चलेंगे। मर्सिया पार्टी मर्सियाख्वानी करते हुए चलेगी। जुलूस लंगर खाना गली होते हुए रोशनी के वक्त से पूर्व लंगर खाना पहुंचेगा। रोशनी के वक्त से पूर्व चौकी लंगर खाना स्थित इमाम बारगाह में रखी जाएगी। यहां पर सलातो सलाम पेश किया जाएगा।   हिलाल कमेटी की बैठक होगी इधर, मगरिब की नमाज के बाद हिलाल कमेटी की बैठक होगी। शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी की सदारत में यह बैठक होगी। इसमें ही मोहर्रम के चांद के बारे में ऐलान किया जाएगा।...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MbS7nk

Comments

Popular posts from this blog

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमित

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमितसरकार ने निकायों को कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आवंटियों द्वारा निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं करने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wI2GsF

आम्रपाली की 16 संपत्तियां होंगी नीलाम, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए कंपनी की 16 संपत्तियों की नीलामी की जाए। इसके बाद कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टरों की निजी संपत्ति की नीलामी की जाएगी या उन्हें बेच दिया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NkirQG

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्ष

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्षएनएसयूआई जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव रोहित पालीवाल पर्यवेक्षक के रुप में बुधवार को डाक बंगले पहुंचे। उन्होंने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MYiul2