Skip to main content

हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ न हो, इसलिए हर घर सिर्फ मिट्‌टी के ही गणेश की हो स्थापना

आस्था के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला हाल ही में सामने आया है। गुजरात के जूनागढ़ में भास्कर ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें पता चला कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी और विसर्जित की गई गणेश प्रतिमाओं को आधी कीमत पर पुन: बाजार में लाया जा रहा है। प्रतिमाओं को तालाब, नदी से इकट्ठा करके दोबारा रंग-रोगन कर बेचा जाता है। ऐसे मामलों पर हम आसानी से रोक लगा सकते हैं। यदि पीओपी की जगह मिट्‌टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना की जाए तो हमारी आस्था के साथ फिर कभी खिलवाड़ नहीं होगा। गणेशचतुर्थी पर पूरे हर्षोल्लास, भक्ति और धूमधाम के साथ सिर्फ मिट्‌टी के गणेश घर लाने के निवेदन के साथ दैनिक भास्कर हर साल ‘मिट्‌टी के गणेश’ अभियान चला रहा है। इस वर्ष भी आपसे आग्रह है कि अपने घर में मिट्‌टी से बने गणेशजी की ही स्थापना करें और फिर घर में ही किसी पात्र में गणेशजी का विसर्जन कर मिट्‌टी को गमले में डालकर पौधा लगा दें। इस तरह हमारे गणेशजी का पूर्ण विसर्जन हो सकेगा और जूनागढ़ जैसे मामले भी दोबारा सामने नहीं आ सकेंगे। गणेशचतुर्थी की शुभकामनाएं- भास्कर परिवार (मिट्‌टी के गणेश के साथ...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2QpLwJo

Comments

Popular posts from this blog

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमित

शहरी क्षेत्र में जुर्माना देकर भूखंड हो सकेंगे नियमितसरकार ने निकायों को कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आवंटियों द्वारा निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं करने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wI2GsF

आम्रपाली की 16 संपत्तियां होंगी नीलाम, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए कंपनी की 16 संपत्तियों की नीलामी की जाए। इसके बाद कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टरों की निजी संपत्ति की नीलामी की जाएगी या उन्हें बेच दिया जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NkirQG

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्ष

छात्रसंघ चुनाव : पर्यवेक्षकों ने सुना एनएसयूआई टिकट दावेदारों का पक्षएनएसयूआई जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव रोहित पालीवाल पर्यवेक्षक के रुप में बुधवार को डाक बंगले पहुंचे। उन्होंने... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MYiul2