
नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम के साथ दोषी करार दी गई संचिता उर्फ शिल्पी की सजा स्थगन व जमानत मामले में गुरुवार को सुनवाई टल गई। इस याचिका पर सुनवाई एकलपीठ में होगी या खंडपीठ में, इस पर शुक्रवार को बहस होगी। निचली अदालत ने शिल्पी को 20 साल की सजा से दंडित किया था। इस फैसले के विरुद्ध हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। सरकार की ओर से एएजी एसके व्यास ने बहस करते हुए तर्क दिया, कि शिल्पी का मामला मुख्य आरोपी आसाराम से जुड़ा हुआ है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wNxHvW
Comments
Post a Comment