
जयपुर। मौसम विभाग ने बारां, झालावाड़ व सवाईमाधोपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं हाड़ौती में शनिवार को बरसात से बिगड़े हालात रविवार को सामान्य होने लगे। यहां दोपहर तक कहीं बरसात नहीं हुई। बारां में उफन पर आई पार्वती व परवन सहित सहायक नदियों में जलस्तर घटने लगा है। हाड़ौती में वर्षा जनित हादसों में शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी। रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को बचा लिया था। सवाईमाधोपुर, कोटा, भरतपुर व करौली में भी सुबह बादल नहीं बरसे। हालांकि पूर्वी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। जयपुर व आस-पास के इलाकों में सुबह अच्छी बरसात हुई। चंबल उफान पर चंबल नदी रविवार को भी उफान पर है। कोटा में हालांकि बरसात नहीं हुई है, लेकिन मध्यप्रदेश में बारिश से चंबल उफान पर है। इससे रोटेदा चंबल पुलिया डूबी हुई है। यहां तीन फीट के करीब चादर चल रही है। कोटा बैराज से छोड़े पानी व बारिश के चलते पुलिया जलमग्न है। साथ ही कापरेन रोटेदा, मण्डावरा स्टेट हाईवे 37 ए भी अवरुद्ध है। जयपुर में बरसे बादल जयपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। यहां सुबह सात बजे...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2O1OYIe
Comments
Post a Comment